फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा स्टेशन की बदहाली का गूंजा मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सोमवार को आयोजित संसदीय कमेटी की बैठक में गोंडा स्टेशन की बदहाली का मुद्दा जोर शोर से उठा। ट्रेनों के ठहराव, मेमो ट्रेनों का संचालन अब तक न होने के सवाल पर भी रेलवे प्रशासन निरुत्तर नजर आया।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संसदीय क्षेत्रों में रेलवे से जुड़े समस्याओं पर चर्चा करने के लिए संसदीय कमेटी की बैठक आयोजित की गई। महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल की मौजूदगी में सांसदों की बैठक की अध्यक्षता सांसद जगदंबिका पाल ने की। बैठक में सांसद बृजभूषण शरण सिंह के निजी सचिव संजीव सिंह ने गोंडा रेलवे स्टेशन की बदहाली का मुद्दा उठाया।
बैठक में सप्तक्रांति, बिहार सप्तक्रांति, गरीब रथ सहित अन्य ट्रेनोें का ठहराव न होने तथा एक दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद मेमो ट्रेनों का संचालन होने की समस्याएं भी जोर शोर से गूंजी जिनका जवाब रेलवे प्रशासन नहीं दे पाया। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर पेयजल के लिए लगे प्वॉइंट के खराब होने, प्लेटफार्म नंबर तीन से चार व पांच तक जाने के लिए ब्रिज निर्माण आवश्यक होने के बावजूद अभी तक न होने की समस्या भी उठी। सांसद प्रतिनिधि ने सुभागपुर से चलने वाली डेमो ट्रेन को गोंडा से संचालित करने तथा सोनी गुमटी व मिश्रौलिया पर आोवरब्रिज जल्द निर्माण कराने की मांग की जिस पर महाप्रबंधक ने स्वीकृति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें