वजीरगंज (गोंडा)। वजीरगंज थाना क्षेत्र की एक नव विवाहिता ने दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों पर मारने-पीटने व घर से भगा देने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने पति, ससुर, देवर व ननद के विरुद्ध सोमवार शाम को अभियोग पंजीकृत कराया है।
अलका सिंह निवासी मझारा द्वारा दर्ज कराये केस के अनुसार उसकी शादी आनंद प्रताप उर्फ राहुल सिंह निवासी चौखट के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ 8 जून को हुई थी। शादी के बाद से ही पति आनंद प्रताप, ससुर गिरेन्द्र बहादुर सिंह, देवर अखंड प्रताप सिंह, व ननद प्रिया दहेज के लिए प्रताड़ित करते आ रहे थे। 18 अगस्त को विपक्षीगणों ने प्रार्थिनी से बुलेट मोटर साइकिल व एक लाख रुपया नगद लाने को कहा। जिस पर प्रार्थिनी द्वारा असमर्थता जताने पर गालीगलौज देते हुए घर से भगा दिया। स्थानीय पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार दूबे ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।