गोंडा। सोमवार को ब्लॉक सभागार कक्ष में बीडीओ वर्षा सिंह ने ब्लॉक के कर्मचारियों के साथ बैठक करके निगरानी समितियों को सक्रिय करने का निर्देश दिए हैं।
बैठक के दौरान खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह ने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए सभी पंचायत सचिव नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों के सहयोग से गांव में बनी निगरानी समिति को एक्टिव करें और कोविड-19 के संबंध में निगरानी समितियां सभी को जागरूक करेंगी।
यदि कोई व्यक्ति कोविड-19 से पीड़ित है तो उसके चारों तरफ पांच घरों को बैरिकेडिंग किया जाएगा। गांव में सैनिटाइजर छिड़काव कर एहतियात बरतने का सुझाव दिया जाएगा। निगरानी समिति का अध्यक्ष ग्राम प्रधान होता है, और ग्राम विकास/पंचायत अधिकारी सचिव होता है।
बैठक में पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अंसार अहमद, एडीओ आईएसबी श्रीकांत तिवारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजीत कुमार गुप्ता, रूपनारायण भारती, सर्वेश कुमार, आजम खान, रमेश कुमार, विनय कुमार, अमरनाथ सोनकर, श्याम किशोर पांडे, नरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।