फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के विकास की उम्मीदों के साथ कर रहे शपथ का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भी नवनिर्वाचित प्रधानों को अपना काम काज शुरू करने को अभी शपथका इंतजार करना पड़ रहा है। प्रधान चुने जाने के बावजूद उनका कार्यकाल अभी शुरू नहीं हो पाया है। सरकार की ओर से शपथ व पहली बैठक का कार्यक्रम तय होने पर ही गांव की चुनी हुई नयी सरकार अपना काम काज शुरू कर सकेगी।
विज्ञापन

इस दौरान चुने हुए प्रधान अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने को गांवों में कोरोना के खिलाफ जागरूकता लाने की मुहिम में जुट गए हैं। उनका कहना है कि पहली प्राथमिकता गांव के लोगों की सेहत होगी और इसके लिए जो भी संभव होगा करेंगे।
बेलसर के माधवपुर पंचायत से प्रधान चुने गए आनंद प्रकाश ओझा उर्फ बब्बू कहते हैं कि लोगों को कोरोना से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। गांव की पहली बैठक के साथ ही कार्यकाल शुरू होगा और इसके साथ ही लोगों के लिए हर स्तर पर सुविधा मुहैय्या कराएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं जहां से लोगों को और बेहतर सुविधा दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।
इटियाथोक के अहिरौलिया की प्रधान सरिता मिश्रा कहती हैं कि कोरोना संकट में हर किसी को जागरुक करना अहम जिम्मेदारी है। इसके अलावा लोगों के विकास के लिए कार्य करेंगे।
पंडरीकृपाल के निगवाबोध प्रधान योगेश कुमार भी कहते हैं कि कोरोना संकट में चुनाव हुए हैं और अभी भी यह संकट है। ऐसे समय में लोगों का बेहतर स्वास्थ्य रहे, गांव में स्वच्छता पर विशेष जोर होगा। भटवलिया के प्रधान विजय मिश्र कहते हैं कि जन स्वास्थ्य बेहतर करने के साथ ही सरकारी योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने का भरपूर प्रयास करेंगे।
हारीपुर के प्रधान संदीप चतुर्वेदी कहते हैं कि गांव में सड़क के साथ ही विद्युतीकरण के अधूरे कार्य पूरे कराने हैं। इसके अलावा पेंशन, किसान सम्मान निधि व राशनकार्ड की व्यवस्था कराना प्राथमिकता में हैं। नारे महरीपुर के प्रधान पुष्पा देवी भी कहती हैं कि गांव के विकास के लिए हर स्तर से प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें