फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस दफ्तर में 30 कर्मियों को एसपी की चेतावनी, कईयों को सराहा

विज्ञापन
फोटो- 21- गोंडा के पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण करते एसपी संतोष मिश्र - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जन शिकायतों के निस्तारण के साथ ही पुलिस कार्यालय नए साल से बदला- बदला नजर आएगा। समयबद्धता के साथ ही मामलों के निस्तारण की समीक्षा नियमित होगी। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं का औचक निरीक्षण। निरीक्षण में 30 कर्मियों में कमी मिली और देरी से आने का मामला भी सामने आया। एसपी ने सभी को सुधार की चेतावनी के साथ नववर्ष होने के कारण कार्रवाई नहीं की। सभी की बैठक कर समीक्षा किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने माह दिसंबर में प्राप्त आईजीआरएस /जनशिकायती प्रार्थना पत्रों से संबंधित रजिस्टरों का अवलोकन किया तथा समस्त पेंडिंग प्रार्थना पत्रो का समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के लिए प्रभारी जनशिकायत/आईजीआरएस को निर्देशित किया। पुलिस कर्मियों की समस्याओं के निस्तारण पर भी जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने वर्ष 2021 में अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना की व अच्छी कार्यशैली के लिए सम्मन सेल में नियुक्त आरक्षी अरुण कुमार गौड़, आईजीआरएस शाखा की महिला आरक्षी शिल्पा यादव को रु 500-500 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें