फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डंपर से कुचलकर मासूम की मौत

Mon, 26 Jan 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
काेमल। फाइल फोटो 
विज्ञापन
रुपईडीह। कौड़िया बनगाई गांव के पास रविवार सुबह मां के साथ मंदिर से पैदल लौट रही तीन वर्षीय बालिका की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

बनगाई गांव निवासी सुनीता देवी रविवार सुबह तीन वर्षीय बेटी कोमल के साथ मंदिर में जल चढ़ाकर पैदल घर लौट रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे चलते समय करनैलगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे बालू लदे डंपर की चपेट में आकर कुचलने से कोमल की मौके पर ही मौत हो गई। चालक डंपर को छोड़कर भाग गया। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। हादसे के चलते आर्यनगर–करनैलगंज मार्ग पर लंबा जाम लग गया। कोमल का शव देख मां सुनीता देवी बदहवास हो गईं। कोमल के बाबा निबरे ने बताया कि पोती रोजाना की तरह मां के साथ मंदिर गई थी। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह उसकी अंतिम यात्रा बन जाएगी।
सूचना मिलते ही आर्यनगर चौकी प्रभारी राजीव कनौजिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि जाम हटवाकर यातायात बहाल कराया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डंपर कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कार–बाइक में टक्कर, दो भाइयों के टूटे पैर
इटियाथोक के भुड़कुड़ा गांव निवासी सोनू (35) रविवार सुबह छोटे भाई रामकरन (22) के साथ बाइक से किसी निमंत्रण में जा रहे थे। खरगूपुर में फरेंदा शुक्ल गांव के पास बहराइच से आ रही कार से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखचे उड़ गए और दोनों भाइयों के पैर टूट गए। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पिपरा बाजार चौकी प्रभारी शशांक मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। कोतवाल शेषमणि पांडेय ने बताया कि दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें