फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा के कुलदीप को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

Mon, 26 Jan 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 प्रगतिशील किसान कुलदीप मिश्र को लखनऊ में प्रश​स्ति पत्र देकर सम्मानित करते अ​धिकारी। -स्रोत: क
विज्ञापन
गोंडा। यूपी दिवस के अवसर पर शनिवार को लखनऊ में आयोजित समारोह में जिले के बेलसर विकासखंड के लौव्वा टेपरा निवासी कुलदीप मिश्र को राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया। प्रगतिशील किसान कुलदीप ने एफपीओ के माध्यम से बीज विकास निगम को सर्वाधिक 40 हजार क्विंटल गेहूं का बीज आपूर्ति कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था। यूपी दिवस के समारोह में अपर प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र कुमार, कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी, अपर निदेशक कृषि प्रसार राजेंद्र कुमार सिंह तथा जेडीए फर्टिलाइजर आशुतोष मिश्र ने संयुक्त रूप से उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कुलदीप ने बताया कि वे कई वर्षों से वैज्ञानिक पद्धतियों और आधुनिक कृषि तकनीकों से बीज उत्पादन की गुणवत्ता सुधारने का कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से किसानों को बेहतर उत्पादन के साथ अधिक आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें