फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 1.38 करोड़ से बनेगा इंडोर स्टेडियम व 38 लाख से पार्क

Fri, 06 Feb 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
धानेपुर। नगर पंचायत के अंबेडकर नगर में शुक्रवार को इंडोर स्टेडियम और अंबेडकर पार्क के निर्माण की आधारशिला रखी गई। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष उमा देवी, विधायक विनय द्विवेदी तथा विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रतिनिधि राजेश सिंह ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक विनय द्विवेदी ने कहा कि नगर में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आउटडोर स्टेडियम का भी शिलान्यास किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष उमा देवी ने बताया कि इंडोर स्टेडियम का निर्माण एक करोड़ 38 लाख रुपये तथा अंबेडकर पार्क का निर्माण 38 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषराम बारी ने किया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि मंशाराम वर्मा, बृजभूषण वर्मा, सीपी शुक्ल, शिवम द्विवेदी, हरिशंकर राय, सभासद अखिल सिंह, भगवानदीन, राजकुमार, बजरंगी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें