फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विदेश में जन्मे भारतीय भी बन सकेंगे मतदाता

Fri, 30 Jan 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भारत के बाहर जन्मे उन भारतीय नागरिकों के लिए अच्छी खबर है जो अब तक तकनीकी बाधाओं के चलते मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने से वंचित हैं। निर्वाचन आयोग ने ऐसे नागरिकों को राहत देते हुए मतदाता बनने की प्रक्रिया को सरल बना दिया है। अब ये नागरिक ऑफलाइन फॉर्म भरकर आसानी से मतदाता बन सकेंगे।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग ने ईआरओ नेट और बीएलओ एप के डाटा एंट्री मॉड्यूल में अहम बदलाव किया है। अब जन्म स्थान के रूप में ''आउट साइड इंडिया'' चुनने का विकल्प सक्रिय कर दिया गया है। इसके साथ ही, देश का नाम दर्ज करने के लिए एक टेक्स्ट बॉक्स भी उपलब्ध कराया गया है। यह सुविधा उन भारतीय नागरिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिनका जन्म भारत के बाहर हुआ है, लेकिन वे भारतीय नागरिक हैं और मतदान से देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपना योगदान देना चाहते हैं। विदेश में जन्मे भारतीय नागरिकों को अब मतदाता के रूप में पंजीकृत होने के लिए फॉर्म-6 या फॉर्म-6 ए का उपयोग करना होगा। इन फॉर्मों को भौतिक रूप से भरकर संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा किया जा सकेगा। मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।
एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से चार विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गई हैं। अब तक दो तिथियों पर विशेष अभियान आयोजित किया जा चुका है। शनिवार को तृतीय विशेष अभियान के तहत सभी बूथों पर बीएलओ व सुपरवाइजर मौजूद रहेंगे। रविवार को रविदास जयंती होने के कारण अवकाश रहेगा। पांच फरवरी बृहस्पतिवार को चतुर्थ विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

परिवार रजिस्टर की नकल के लिए परेशान रहे मतदाता
सदर तहसील में शुक्रवार को हाशिमजोत से पहुंचे राजेश कुमार ने बताया कि पत्नी सुमन का नाम अनमैप मतदाता सूची में है। ऐसे में अन्य दस्तावेज दे रहे हैं। मगर जन्मतिथि के लिए उनसे परिवार रजिस्टर नकल की मांग की गई। इसी तरह से भगवती प्रसाद भी परिवार रजिस्टर नकल को लेकर परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें