फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने किया भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित कार्यालय का बुधवार को अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा ने उद्घाटन किया। जिले में कांग्रेस व सपा के कार्यालय हैं लेकिन भाजपा का कार्यालय अभी तक किराए के भवन में चल रहा था। अब भाजपा ने भी जानकीनगर में अपना नया कार्यालय बनवा लिया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने बताया कि कार्यालय के लिए लगभग 5200 स्कवायर फिट जमीन 36 लाख में खरीदी गई। निर्माण में करीब डेढ़ करोड़ की लागत आई है।
अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा, उत्तर प्रदेश चुनाव प्रबंधन के सह संयोजक पियूष मिश्रा, विधायक गौरव प्रभात वर्मा, विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी, विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पांडे, विधायक गोंडा सदर प्रतीक भूषण की उपस्थिति में उद्घाटन हुआ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तुलसीदास रायचंदानी, प्रदीप मिश्रा, केके श्रीवास्तव, राजा बाबू गुप्ता, अनिल कुमार पासवान, दीपक अग्रवाल, राजेश रायचंदानी, दीपक गुप्ता, राम तीरथ वर्मा, विद्याभूषण द्विवेदी, आशीष त्रिपाठी, संदीप पांडे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें