कटरा बाजार। नगर के हनुमान गढ़ी परिसर में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धर्म, राष्ट्र और सामाजिक चेतना पर विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने हिंदू जनजागरण का संदेश दिया।
अयोध्या से आए संत करपात्री जी महाराज ने कहा कि राम सिर्फ नाम नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज की अखंडता का प्रतीक हैं। उन्होंने हिंदू समाज को अपने आराध्य पर गर्व करने और सांस्कृतिक चेतना बनाए रखने का संदेश दिया।
संघ के अवध प्रांत के सह सामाजिक सद्भाव प्रमुख दुर्गेश ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में संतों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने हिंदू समाज को जागरूक, संगठित और सशक्त बनने का आह्वान किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हिंदू समाज समय रहते नहीं जागा तो परिणाम गंभीर हो सकते हैं।
ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ल ने अतिथियों को स्मृतिचिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। संचालन देवव्रत ने किया। कार्यक्रम में अयोध्या धाम हनुमत सदन के संत दद्दन महाराज, संघ के जिला कार्यवाह अश्वनी, ज्योति पांडेय, राम बहाल तिवारी, अमित रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। (संवाद)