फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय खेल मैदान पर हो रहा अवैध निर्माण

Sat, 02 Apr 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
मैदान पर निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पचपेड़वा थाना क्षेत्र के गनेशपुर बाजार में स्थित किसान इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर मनबढ़ जबरदस्ती निर्माण करा रहे हैं। जमीन के विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है तथा न्यायालय ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश भी दिया है। विद्यालय के प्रबंधक ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर खेल मैदान पर हो रहा अवैध निर्माण रुकवाने की मांग की है।
विज्ञापन


एसपी बलरामपुर को दिए गए शिकायती पत्र में किसान इंटर कॉलेज पचपेड़वा के प्रबंधक अनवारुल हक सिद्दीकी ने कहा है कि विद्यालय के खेल मैदान को कुछ लोग अपनी जमीन बताकर अवैध निर्माण करा रहे हैं।

प्रबंधक का कहना है कि जमीन से संबंधित दो मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन हैं तथा न्यायालय ने मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश भी दिया है। इसके बावजूद विपक्षी जमीन पर लगातार निर्माण करा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रबंधक का यह भी आरोप है कि विपक्षियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है तथा मना करने पर वह लोग मारपीट करने की भी धमकी देते हैं। प्रबंधक ने एसपी से मामले में दिए गए न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए अवैघ निर्माण रोकने की मांग की है।
विज्ञापन


एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर यथोचित कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें