फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वीपालगंज ग्रंट में बन रही अवैध शराब

Sat, 16 Jul 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
बैठक करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकासखंड इटियाथोक की ग्राम पंचायत पृथ्वीपालगंज ग्रंट के ग्राम प्रधान के साथ शनिवार को जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने काफी पी और गांव के विकास पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव के साथ गांव के विकास में भागीदार हर व्यक्ति से द्वेष भावना को खत्म करते हुए सिर्फ गांव के विकास पर जोर देने को कहा। वहीं, गांव में बन रही अवैध शराब की शिकायत पर डीएम ने आबकारी अधिकारी से तत्काल छापेमारी कर इस पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्रधान व सचिव ने डीएम को बताया कि रोजगार सेवक की ओर से काम में रुचि नहीं ली जा रही। कारण पूछने पर पता चला कि रोजगार सेवक पूर्व प्रधान का भाई है। इस पर डीएम ने ग्राम प्रधान को जनहित सर्वोपरि मानते हुए मिलजुलकर काम करने की सलाह दी और जनपद के सभी वर्तमान एवं पूर्व प्रधानों से अपील की कि द्वेष भावना को त्यागकर जनता के कल्याण व ग्राम पंचायत के विकास का ताना-बाना बुनें।

वहीं यह बताने कि गांव में दो सफाईकर्मी कार्यरत हैं, लेकिन उनके कार्य क्षेत्र का कोई आवंटन नहीं किया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे ग्राम पंचायतें जहां पर दो सफाई कर्मी तैनात हैं, उन सभी जगहों के सफाई कर्मियों को क्षेत्र आवंटित करें।
विज्ञापन


चर्चा के दौरान डीएम ने हौसला पोषण योजना को धरातल पर लागू करने को कहा। प्रधान ने डीएम को बताया कि उनके गांव में अवैध शराब बनती है। इस पर डीएम ने आबकारी अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

गांव में मनरेगा की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने डीसी मनेरगा को निर्देशित किया है कि सभी मनरेगा श्रमिकों का आधार लिंकेज कराकर दस दिन के भीतर रिपोर्ट दें। जबकि आवास योजना में फोटो अपलोडिंग नहीं होने पर पंचायत सचिव को फटकार लगाते हुए एक सप्ताह की मोहलत दी है।

गांव के 15 मजरों का विद्युतीकरण न होने पर जिलाधिकारी ने एक्सईएन को निर्देशित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राकेश कुमार राजभर, पंचायत सचिव राजीव कुमार यादव, लेखपाल रामचंद्र, रोजगार सेवक विनोद कुमार जायसवाल, बीट कांस्टेबल ओंकारनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें