फोटो- 4- गोंडा के जीआईसी में दिव्यांग बच्चों के परीक्षण शिविर में जांच करते चिकित्सक
- फोटो : GONDA
गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग के समेकित शिक्षान्तर्गत दिव्यांग बच्चों को उनकी दिव्यांगता के अनुरूप दिव्यांगता प्रमाण पत्र व यूनिक आईडी कार्ड बनाए जाने के लिए शिविर का आयोजन हुआ। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मेडिकल एसेसमेंट शिविर में झंझरी, पंडरी कृपाल, रुपईडीह, मुजेहना के 350 बच्चों ने प्रतिभाग किया। शिविर के प्रतिभागी समस्त बच्चों का परीक्षण जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने किया। गुरुवार को जिला समन्वयक राजेश सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने शिविर पर जोर दिया है।
शिविर में आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. पीएन सिंह, ईएनटी सर्जन डॉ. पीएन राय, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास सेठी तथा साइकोलॉजिस्ट डॉ. नूपुर लेले ने बच्चों का परीक्षण किया। जिसमें 93 आर्थोपेडिक बच्चों, 13 दृष्ट दिव्यांग बच्चों, 71 मानसिक रूप से मंदित बच्चों तथा 41 श्रवण बाधित बच्चों का प्रमाण पत्र व यूनिक आईडी कार्ड बनाने की संस्तुति की गई। शिविर में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जय गोविंद भी उपस्थित रहे। जिनकी देखरेख में कैंप संचालित रहा। इस शिविर में संजय कुमार पांडे, रवि प्रताप सिंह, सुनीत कुमार मिश्रा, सत्यदेव सिंह, विनय कुमार, ओम प्रकाश सिंह, सहित विभिन्न स्पेशल एजुकेटर ने अपनी उपस्थिति के साथ सहयोग प्रदान किया।