गोंडा में आईएएस शशांक त्रिपाठी संभालेंगे सीडीओ की कमान।
- फोटो : GONDA
गोंडा। शासन ने जिले के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर रायबरेली के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शशांक त्रिपाठी को नियुक्त किया है। वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी शशांक त्रिपाठी अब नए सीडीओ होंगे।
बुधवार को शासन ने जिले के सीडीओ आशीष कुमार को आगरा मंडल का अपर आयुक्त बनाया था। इसके बाद से सीडीओ का पद रिक्त हो गया था। बताया जा रहा है कि एक दो दिन में नए सीडीओ कार्यभार ग्रहण करेंगे। वहीं गोंडा में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात राकेश कुमार को प्रोन्नति देकर अपर जिलाधिकारी के पद पर तैनाती दी गई है।