फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गॉव के नई बस्ती में बीते बुधवार को दहेज की मांग को लेकर की गई हत्या में स्थानीय पुलिस ने रविवार को पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

तरबगंज थाना क्षेत्र के घॉचा बीकापुर निवासी राजकुमार पुत्र मस्तराम नें थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री लक्ष्मी की शादी चार साल पहले थाना क्षेत्र के गांव कल्यानपुर के नई बस्ती निवासी श्रवन कुमार पुत्र राम तेज के साथ किया था। इस शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था लेकिन शादी के बाद से ही दामाद दहेज की और मांग को लेकर उनकी बेटी को मारता पीटता था।
बीते मंगलवार को फोन पर और दहेज न देने पर लड़की को जान से मार देने की धमकी दी थी। बुधवार को उनकी बेटी को मारकर फांसी पर लटका दिया। इस मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाबत कोतवाल भानूप्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्राधिकारी तरबगंज के निर्देश पर सिपाही कमलेश यादव तथा दिनेश यादव ने रविवार की सुबह करीब 3.10 बजे अभियुक्त के घर पर दविश देकर श्रवन कुमार को गिरफ्तार करके थाने पर ला कर क्षेत्राधिकारी तरबगंज को अवगत कराकर अभियुक्त के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें