फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने तालाब में कूदकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने तालाब में कूदकर की आत्महत्या
विज्ञापन

रुपईडीह (गोंडा)। परिवार के साथ खेत को जा रहे एक युवक ने रविवार की सुबह तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना गांव के चौकीदार ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेलियानी पाठक निवासी जगलाल पासवान का पुत्र राम भजन पासवान (30) अपने परिवार के साथ रविवार सुबह खेत को जा रहा था। गांव के बाहर तालाब के पास पहुंचा ही था कि अचानक वह तालाब में कूद गया। लोगों ने शोर मचाया और जब तक लोग उसे निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना गांव के चौकीदार माईदीन पासवान ने पुलिस को दी। घटना की सूचना पर इटियाथोक थानाध्यक्ष राकेश सिंह मय हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए और परिवार व गांव वालों से पूछताछ करके शव का पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें