फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: उमस ने किया बेहाल, कूलर व पंखे बेअसर

Sun, 16 Jun 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोंडा। मौसम के तल्ख तेवर जारी हैं। धूप परेशान कर रही है। गर्मी के साथ बढ़ी उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। कूलर व पंखे भी बेअसर साबित हो रहे हैं।
रविवार को सुबह सात बजे ही सूरज की किरणें आग बरसाने लगीं। नौ बजे तक ताे धूप इतनी प्रचंड हो गई कि बाहर निकलना तक मुश्किल हो रहा था। कूलर व पंखे के सामने भी लोगों को पसीना निकलता रहा। बाहर निकले तो गर्म हवा झुलसाती रही। दोपहर 12 बजे सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। सड़क पर निकलीं महिलाएं-युवतियां छाते या दुपट्टे से धूप से बचने का प्रयास करती दिखीं। वहीं पुरुष गमछे से चेहरा ढंककर निकले। रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 31 दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के बीच रविवार को शहर से गांव तक बिजली कटौती ने भी खूब परेशान किया।
विज्ञापन

खोड़ारे संवाद के अनुसार रविवार दोपहर धूप के चलते गौरा चौकी चौराहा बिल्कुल सुनसान दिखा। चिलचिलाती धूप और लू के चलते लोग घरों में कैद रहे। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें