फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 1.80 करोड़ से बनेगा परसपुर नगर पंचायत का भवन

Sun, 16 Jun 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगर पंचायत काे जल्द ही खुद का भवन मिल जाएगा। भवन निर्माण पर 1.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पहली किस्त के रूप में 90 लाख रुपये शासन ने जारी कर दिए हैं। टेंडर भी हो गया है। शीघ्र ही भवन निर्माण कराने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


वर्ष 2017 में परसपुर को नगर पंचायत को दर्जा मिला था। खुद का कार्यालय न होने से ब्लॉक में किराए के भवन में नगर पंचायत का कार्यालय संचालित हो रहा था। बोर्ड की बैठक में सभासदों की तरफ से कई बार नगर पंचायत का कार्यालय भवन बनाने की मांग उठती रहती थी। चेयरमैन वासुदेव सिंह व अधिशाषी अधिकारी धनुषधारी सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर तीन राजपुर उत्तरी में नगर पंचायत का भवन बनाया जाना है। इस पर एक करोड़, 79 लाख, 75 हजार रुपये खर्च होंगे। जिसके लिए शासन से प्रथम किस्त के रूप में 89 लाख, 87 हजार, 500 रुपये की धनराशि मिल गई है। इसका का टेंडर भी हो गया है। भवन का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। चेयरमैन ने बताया कि भवन बनने के बाद जल्द ही नगर पंचायत को कार्यालय मिल जाएगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन में चेयरमैन, ईओ व कर्मचारियों बैठने के कमरे सहित बैठक हाल, शौचालय के साथ बाउंड्री का भी निर्माण होगा।

इनसेट

विधायक ने नगर विकास मंत्री से की थी मांग

- प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मिलकर परसपुर नगर पंचायत कार्यालय के भवन के लिए मांग की गई थी। जिस पर उन्होंने विभाग से धनराशि का आवंटन किया है। साथ ही नगर विकास मंत्री ने परसपुर के अन्य विकास कार्यो के लिए भी आश्वासन दिया है। जल्द ही प्रस्ताव भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय सिंह विधायक करनैलगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें