फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: उमस बिगाड़ रही सेहत, अस्पतालों में बढ़े मरीज

Wed, 08 Jul 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर/गोंडा। बारिश के बाद तेज धूप और बढ़ी उमस का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, डायरिया और शरीर दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज से लेकर सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक मरीजों की संख्या बढ़ने से लोगों को इलाज मिलने में दिक्कत उठाना पड़ रही है। परसपुर सीएचसी में तो बेड कम पड़ने पर एक ही बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सीएचसी की ओपीडी में प्रतिदिन सर्दी, जुकाम, बुखार, डायरिया और अन्य मौसमी बीमारियों के करीब 450 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

इमरजेंसी वार्ड और दूसरे तल के सभी बेड भर चुके हैं। भर्ती मरीजों को ग्लूकोज चढ़ाने के साथ दवाएं दी जा रही हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ला ने बताया कि सभी का बेहतर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें