फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 139 स्कूलों के ऊपर से हटाई गई एचटी लाइन

Tue, 20 Jan 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन जोन में परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजरी बिजली की हाईटेंशन लाइन हटाने के काम में तेजी आई है। मंगलवार तक चारों जिलों के 139 स्कूलों के ऊपर से एचटी लाइन को हटा दिया गया, जिससे अब इन विद्यालयों के बच्चे सुरक्षित माहौल में पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन

तीन माह पहले शासन स्तर से 2.87 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू हुआ था। मंडल के 481 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से एचटी लाइन को हटाना था, जो बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रही थीं। अब तक 139 स्कूलों के ऊपर से एचटी लाइन को हटा दिया गया है। इनमें गोंडा के 11 स्कूल शामिल हैं।
जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि मंडल के चारों जिलों के स्कूलों के ऊपर से एचटी लाइन शिफ्ट करने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द सभी चिह्नित विद्यालयों को इस खतरे से मुक्त किया जा सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें