फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवांस में हाजिरी लगाकर नर्स गायब, होंगी बर्खास्त

विज्ञापन
फोटो-11 गोंडा में 102 एंबुलेंस में लगे ऑक्सीजन सिलेंडर की जांच करते जेडी हेल्थ डॉ. अनिल मिश्र। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिला महिला अस्पताल में तैनात स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर पर एडवांस में ही हाजिरी लगा कर पूरी मनमानी के साथ नौकरी कर रहा है। इसका खुलासा बुधवार को संयुक्त निदेशक चिकित्सा डॉ. अनिल मिश्र के औचक निरीक्षण में हुआ। निरीक्षण को अस्पताल पहुंचे जेडी को अस्पताल के क्वालिटी मैनेजर की हाजिरी का हस्ताक्षर उपस्थिति रजिस्टर में एडवांस में दर्ज मिला। इतना ही नहीं अस्पताल में तैनात एक स्टाफ नर्स भी छह माह से बिना किसी पूर्व सूचना व अनुमति के ड्यूटी से गैरहाजिर मिली। जांच के दौरान अस्पताल में मौजूद एंबुलेंस के अंदर जर्जर जंग लगा ऐसा खाली ऑक्सीजन सिलेंडर भी रखा मिला जिसका रेगुलेटर भी जंग के कारण घूम नहीं पा रहा था। साथ ही एंबुलेंस के अंदर कोई भी जीवन रक्षक दवाएं भी नहीं मिली।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक ने इन खामियों पर गंभीर नाराजगी जतायी। उन्होंने ड्यूटी से छह माह से गायब नियमित स्टाफ नर्स हिमानी मिश्रा की सेवा समाप्त करने के महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व निदेशक नर्सिंग को पत्र भेजने का निर्देश मौजूद सीएमएस को दिया। साथ ही उपस्थित पंजिका में अस्पताल के क्वालिटी मैनेजर डॉ. वेद प्रकाश चौधरी को एडवांस हस्ताक्षर बनाने पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने को कहा है। हाजिरी रजिस्टर में हस्ताक्षर न करने वाले नौ कर्मियों को भी नोटिस दी जाएगी। जेडी डॉ. मिश्र ने मनकापुर सीएचसी अधीक्षक व रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एके राय को जिला महिला अस्पताल में प्रतिदिन हस्ताक्षर करने का निर्देश भी दिया।
एंबुलेंस से दवाएं नदारद, ऑक्सीजन सिलिंडर जाम
निरीक्षण के दौरान जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को लाने तथा छोड़ने वाली 102 एंबुलेंस के प्राथमिक उपचार बाक्स में एक भी दवाएं नहीं मिली। वहीं ऑक्सीजन सिलेंडर में जंग लगी मिली। एंबुलेंस में मौजूद स्ट्रेचर भी टूटा पड़ा मिला। इस मामले में संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश भी सीएमएस को दिया गया।
विज्ञापन

वसूली की शिकायत पर कर्मी को हटाया
सोशल मीडिया पर जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने आई महिलाओं से पैसे मांगे जाने का एक वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ। वायरल वीडियो में टोकन देने वाले एक कर्मी पर पैसा मांगने का आरोप लग रहा था। इसमें मरीज आरोप लगाते दिखे कि अस्पताल में तैनात सफाई कर्मचारी पैसा लेकर टोकन जारी करता है। जेडी ने सफाई कर्मचारी की ड्यूटी अल्ट्रासाउंड से हटाकर सफाई कार्य में लगाने तथा वायरल वीडियो की जांच करवाकर संबधित कर्मचारी पर कार्रवाई करने का निर्देेश सीएमएस को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें