फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों ने छोड़ा साथ डॉक्टरों ने थामा हाथ

विज्ञापन
फोटो-19 गोंडा के जिला अस्पताल में डॉक्टर को सम्मानित करते एसीएमओ। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। धरती पर डॉक्टर ही भगवान होते हैं। इस मान्यता को कोरोना संक्रमण के दौर में चरितार्थ होते देखा गया है। जब अपने सगे संबधी भी साथ छोड़ रहे थे, तब मानवता की पुकार पर डॉक्टरों ने हाथ थामा। ये बातें जिलाधिकारी ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में डॉक्टर्स-डे पर आयोजित सम्मान समारोह में कही। डीएम ने डॉक्टरों के सेवा व समर्पण का बखान करते हुए वरिष्ठ चिकित्सकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

डॉक्टर्स डे पर रेडक्रॉस की ओर निजी व सरकारी डॉक्टरों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 12 सरकारी तथा 15 निजी डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। एसीएमओ डॉ. एपी सिंह ने कहा कि भारत के महान चिकित्सक डॉ. विधानचंद्र राय के जन्म एवं निर्वाण दिवस पर प्रत्येक वर्ष एक जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. इंदु बाला, डॉ. केडी वर्मा, डॉ. विजय मलिक, डॉ. गौरी मलिक, डॉ. पीके श्रीवास्तव, डॉ.ओएन पांडेय, डॉ. एनएन तिवारी, डॉ. डीपी सिंह आदि रहे।
सीएचसी पर डॉक्टरों को किया गया सम्मानित
बेलसर (गोंडा)। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सीएचसी बेलसर पर डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिनव यादव, डॉ. रूबी अंसारी, डॉ. शशि रत्ना को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व प्रमुख ने कहा कि चिकित्सक को भगवान का दर्जा दिया गया है। कोरोना काल में चिकित्सकों की बदौलत ही लाखों लोगों की जान बच पाई है। चिकित्सक समाज का प्रमुख अंग है। उनका सम्मान सभी का कर्तव्य है। इस मौके पर राकेश कुमार द्विवेदी, वंदना, सतीश कुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें