फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा थैलेसीमिया बीमारी के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जानलेवा थैलीसीमिया बीमारी की जांच शिविर का आयोजन किया। जागरूकता फैलाने के लिए पूज्य झूलेलाल धर्मशाला में सिंधी समाज की पंचायत ने बैठक का आयोजन किया। सिंधी समाज की संस्था भक्त प्रल्हाद सेवा समिति के अध्यक्ष व भारतीय सिंधी संगम के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार मोटवानी ने कहा थैलीसीमिया की जांच से ही अपने परिवार को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

गंभीर थैलीसीमिया रोगी का जीवन अधिकतम 20 से 25 वर्ष का होता है। उन्होंने कहा इस रोग से जो व्यक्ति पीड़ित रहता है। उसे लगभग हर महा रक्त चढ़वाना पड़ता है। उत्तर प्रदेश सिंधी युवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश ओमी ने कहा कि आगामी 15 अगस्त को अयोध्या शहर की राम नगर कॉलोनी में एक दिवसीय थैलीसीमिया जांच शिविर का आयोजन होगा। अयोध्या से आए संस्था के संरक्षक राकेश तलरेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैया लाल सागर व पूर्व अंकेक्षक टीकमदास माखेजा ने संयुक्त रूप से कहा कि समय से जांच ही बचाव है। भारतीय सिंधु सभा के जिला महामंत्री किशन राजपाल ने बताया स्वागत किया। पूज्य झूलेलाल धर्मार्थ समिति के अध्यक्ष मथुरादास लधानी, सिंधी समाज के मुखिया जयराम दास लधवानी एवं राजकुमार ठक्कुर ने धन्यवाद दिया।
संचालन भारतीय सिंधु सभा के जिला अध्यक्ष केशव ठक्कुर ने किया। बैठक मे समाजवादी सिंधी सभा के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ठक्कुर, भारतीय सिंधु सभा के संरक्षक आनंद राजपाल, प्रेम कुमार लधवानी, जगदीश लधवानी, किशोर लधवानी, विजय वाधवानी, ओमप्रकाश लधानी, पूज्य झूलेलाल धर्मार्थ समिति के पूर्व अध्यक्ष जगदीश रायतानी एवं अनिल रायतानी आदि ने भी अपने अपने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें