फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा से होकर चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

Tue, 10 Mar 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। होली के बाद यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे ने पहले से संचालित आनंद विहार टर्मिनस-लौकहा बाजार होली विशेष ट्रेन 04014/04013 के छह फेरे बढ़ा दिए हैं। यह विशेष ट्रेन गोंडा होकर गुजरेगी, जिससे यहां के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनस से 10 से 15 मार्च तक तथा लौकहा बाजार से 11 से 16 मार्च तक अतिरिक्त फेरे लगाएगी। आनंद विहार टर्मिनस-लौकहा बाजार होली विशेष ट्रेन (04014) दोपहर 03:40 बजे आनंद विहार से रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन सुबह 04:20 बजे गोंडा पहुंचेगी। इसके बाद गोरखपुर, कप्तानगंज, सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी और झंझारपुर होते हुए रात 08:15 बजे लौकहा बाजार पहुंचेगी।
वापसी में लौकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनस होली विशेष ट्रेन (04013) रात 09:30 बजे लौकहा बाजार से रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों से गुजरते हुए दूसरे दिन दोपहर 03:25 बजे गोंडा पहुंचेगी। इसके बाद लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद होते हुए तीसरे दिन सुबह 03:40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन में 20 कोच लगाए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें