फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कुत्ते के हमले में घायल देवांशी लखनऊ रेफर

Tue, 10 Mar 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
धानेपुर। नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार को कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल छह वर्षीय देवांशी को मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। देवांशी को केजीएमयू लखनऊ में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन



मुजेहना सीएचसी में सोमवार को इंजेक्शन लगवाने पहुंचे धानेपुर नगर पंचायत के वार्ड-7 पूरब गली निवासी डब्लू ने बताया कि शुक्रवार को नौ वर्षीय बेटा सागर सामान लेने के लिए दुकान जा रहा था। इसी बीच कुत्तों ने बेटे पर हमला कर दिया। हालांकि आसपास के लोगों ने किसी तरह से कुत्तों से खदेड़ा। तब जाकर बेटे को जान बची है। वार्ड-14 के रामजानकी नगर से पहुंचे बुजुर्ग जाकिर अली (65) ने बताया कि रविवार को कल्याणनगर के खंजरपुरवा के पास कुत्तों ने दौड़ा लिया। इसके बाद घेरकर हमले कर दिया। इससे पैर में जख्म हो गया। इसी तरह से रोजाना कई लोग एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए सीएचसी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ईओ रागिनी वर्मा का कहना है कि टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही कुत्तों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें