मसकनवा। रॉयलसन पब्लिक इंटर कॉलेज भोपतपुर में मंगलवार को रॉयलसन खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। तीन दिवसीय महोत्सव में रेस, फ्रॉग रेस, ऊंची व लंबी कूद, स्लो साइकिल रेस आदि का आयोजन किया जाएगा।
रॉयल चैंपियन ट्रॉफी शृंखला का पहला मैच हिटमैन 45 व इलेवन टाइगर के बीच हुआ। इलेवन टाइगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया। हिटमैन 45 ने बैटिंग करते हुए 108 रन बनाए। इलेवन टाइगर की पूरी टीम 85 रन पर आउट हो गई। हिटमैन 45 टीम ने मैच जीत लिया। खो-खो में पहला मुकाबला सुपर चैंपियन व रॉयल प्लेयर के बीच हुआ। सुपर चैंपियन की टीम ने पहले व दूसरे राउंड में चार-चार अंक अर्जित किए। रॉयल प्लेयर की टीम ने पहले राउंड में पांच और दूसरे राउंड में आठ अंक अर्जित कर जीत दर्ज की। कमेंट्री राज शर्मा, अंपायर पप्पू कनौजिया, स्कोरर के रूप में अतुल शुक्ल एवं शैलेश चतुर्वेदी ने अहम योगदान दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजन पांडेय, प्रबंधक डॉ. बीएन शर्मा, राजहंस मिश्र ने किया। (संवाद)