फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पाक व बांग्लादेश के हिंदुओं को मिले भारत की नागरिकता

Tue, 06 Jan 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भाजपा कार्यकर्ता मंगली प्रसाद मिश्र ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर पाकिस्तान व बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं को भारत की नागरिकता देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों में हिंदुओं का तरह-तरह से उत्पीड़न किया जा रहा है। उनकी जान-माल की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। इसके साथ ही देश में रह रहे घुसपैठियों को चिह्नित करके बाहर किया जाए। (संवाद)
विज्ञापन

इटियाथोक में हिंदू सम्मेलन आज

जयप्रभाग्राम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर इटियाथोक स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक कौशल जी होंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में आचार्य जितेंद्र, श्याम मनोहर तिवारी व क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी की उपस्थिति रहेगी। राजकुमार दास की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में सामाजिक समरसता, राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक चेतना से जुड़े विषयों पर विचार रखे जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें