फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है उच्च शिक्षा : जितेंद्र

Mon, 03 Aug 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
एलबीएस महाविद्यालय में आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। -स्रोत: महाविद्यालय
विज्ञापन
गोंडा। एलबीएस महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए सोमवार को सभी संकायों में दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कला एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए मुख्य परिसर स्थित ललिता शास्त्री सभागार तथा विज्ञान, गणित, बीसीए, बीबीए और बीएससी (कृषि) के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान संकाय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, परीक्षा प्रणाली, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं और डिजिटल संसाधनों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास और राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. जयशंकर तिवारी ने सरस्वती वंदना से किया। इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. अमन चंद्रा ने अनुशासन और इतिहास अध्ययन के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव, प्रो. श्रीनिवास राव, प्रो. शशिबाला, प्रो. रंजन शर्मा व प्रो. मंशाराम वर्मा ने विद्यार्थियों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें