फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा से लेकर शहर तक हाई अलर्ट

Fri, 30 Sep 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीते दिनों पीओके में भारतीय सेना के सार्जिकल स्ट्राइक के बाद जिले में हाई एलर्ट देखा जा रहा है। पुलिस बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग कर रही है। हर संदिग्ध वस्तु तथा व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सशस्त्र सीमा बल 9वीं तथा 50वीं वाहिनी नेपाल की खुली सीमा पर कड़ी निगरानी रख रही है। 
विज्ञापन


 शुक्रवार को नगर में सीओ सिटी नीतेश सिंह तथा नगर कोतवाल पीएन तिवारी के नेतृत्व में बलरामपुर डिपो तथा झारखंडी रेलवे स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। बस में बैठे यात्रियों की भी सघन चेकिंग की गई।

वीर विनय चौराहा, अंबेडकर तिराहा, भगवतीगंज चौराहा व मेवालाल पुलिस चौकी पर भी दिन भर चेकिंग चलता रहा। नगर के होटलों तथा लाजों में ठहरने वाले यात्रियों की भी गहन जांच पड़ताल की गई। नेपाल की खुली सीमा पर तैनात एसएसबी 9वीं तथा 50वीं वाहिनी के जवानों ने भी निगरानी तेज कर दी है।
विज्ञापन


सीमापार से आने जाने वालों की डाग स्क्वॉयड की मदद से सघन तलाशी ली जा रही है। दोनों वाहिनियों के अधिकारी भी बार्डर क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा ले रहे हैं। प्रमुख तीर्थ स्थल देवीपाटन शक्तिपीठ में भी चौकसी बढ़ाई गई है।

एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि पूरे जिले के थानाध्यक्षों को क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सभी सार्वजनिक स्थलों की सघन जांच पड़ताल की जा रही है। स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें