फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हेलो..! सीएमओ ऑफिस से बोल रहा हूं...मेडिकल स्टोर बंद कर दो

Tue, 10 Dec 2024 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा)। हेलो..! मैं सीएमओ ऑफिस से बोल रहा हूं.. मेडिकल स्टोर बंद कर दो। एक महीने में तीन बार धमकी मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालक ने मोतीगंज पुलिस से मामले में शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने के बाद जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मोतीगंज थाना क्षेत्र के महादेवा भोरहा गांव निवासी अंबेश्वरी तिवारी ने बताया कि मोतीगंज-दतौली मार्ग पर बनकसिया शिवरतन चौराहे पर उनका मेडिकल स्टोर है। पीड़ित ने बताया कि एक नंबर से अज्ञात व्यक्ति लगातार सीएमओ ऑफिस से बोलने की बात कह कर धमकी दे रहा है। साथ ही मेडिकल स्टोर बंद करने के लिए फोन पर दबाव बना रहा है। पीड़ित ने विरोध जताया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित का कहना है कि एक महीने में तीसरी बार फोन आने से वह सहम गया है। मोतीगंज प्रभारी निरीक्षक अनीता यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें