फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महाकुंभ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Tue, 14 Jan 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर मेडिकल कॉलेज में 20 बेड का एक वार्ड आरक्षित कर दिया गया है। वहीं, 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाओं के भंडारण का निर्देश दिया गया है। डॉक्टरों को विशेष परिस्थिति में ही अवकाश दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न रास्तों से महीने भर में पांच लाख से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज रवाना होंगे। जिनको जिले में कहीं भी स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत होंगी तो तत्काल उपचार मुहैया कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि कंट्रोल रूम को 24 घंटे के लिए सक्रिय कर दिया गया है। मोबाइल मेडिकल यूनिट की वैन व एंबुलेंस भ्रमणशील रहेंगी। मेडिकल कॉलेज व सभी 16 सीएचसी के डॉक्टरों को निर्देश दिया गया है कि वह बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकते। विशेष परिस्थितियों में ही डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों को अवकाश दिया जाएगा। एंबुलेंस कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वह जरूरी जीवनरक्षक दवाएं व उपकरण हमेशा रखें। सीएमओ ने बताया कि संबंधित एसीएमओ को निगरानी करने को कहा गया है। वजीरगंज व नवाबगंज सीएचसी को विशेष तौर पर सजगता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें