फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से ठेलिया चालक की मौत

Sat, 18 Jan 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। बक्सरा आज्ञाराम के कहारन पुरवा निवासी काशीराम चौहान (50) शुक्रवार रात आठ बजे ठेलिया लेकर मनकापुर बाजार से घर लौट रहे थे। कहारन पुरवा में सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से काशीराम ठेलिया से छिटककर करीब 20 फीट दूर गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने काशीराम के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

काशीराम को मनकापुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मगर रास्ते में ही काशीराम की मौत हो गई। काशीराम की मौत से पत्नी राधा, बेटे रविंद्र, बेटी नीलू व नीलम का रो-रोकर बुरा हाल है।
मनकापुर कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया कि काशीराम के बेटे रविंद्र कुमार की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक इटरौर लोनियन पुरवा निवासी छठीराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें