गोंडा। विकास खंड इटियाथोक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सीरबनकट के ग्राम प्रधान मेवालाल पर शुक्रवार की देर शाम रंगदारी न देने की रंजिश में दबंगों ने हमला कर दिया। सोने की चेन व नगदी छीन ली। इस मामले में धानेपुर पुलिस ने न ही पीड़ित का मुकदमा लिखा न ही उसका मेडिकल कराया। ग्राम प्रधान का आरोप है कि एसओ ने कार्रवाई करने के बजाये उसके ही खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी दी है।
ग्राम पंचायत सीरबनकट के ग्राम प्रधान मेवालाल ने एसपी से शिकायत कर आरोप लगाया है कि गांव के कुछ दबंग राजनीतिक रंजिश रखने के साथ प्रधानी करने देने के नाम पर रंगदारी मांग रहे थे। रंगदारी देने से मना करने पर शुक्रवार को घर लौटते समय गांव के चार दबंगों ने धानेपुर थाना क्षेत्र मेें घेर कर हमला कर दिया। उनके गले से सोने की चेन खींच लिया और जेब में रखा दो हजार रुपये भी छीन लिये। घटना के बाद ग्राम प्रधान ने एसओ को मोबाइल से सूचना दी।
एसआई ने घटना की जानकारी ली तो शिकायत सही मिली। एसओ ने दूसरे दिन सुबह प्रधान को थाने पर बुलाया। जब थाने पहुंचे तो देखा कि हमलावर वहां पहले से बैठे हैं। ा एसओ रतन कुमार पांडेय ने उसे गाली देकर नेतागिरी करने की बात कहकर भगा दिया। उन्होंने न ही प्रधान का मामला दर्ज किया न ही मेडिकल कराया। जबकि दूसरे पक्ष से तहरीर लेकर उसे ही फंसाने की तैयारी कर ली है। ग्राम प्रधान ने एसओ व हमलावरों से जान कर खतरा बताते हुए जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। धानेपुर के एसओ रतन कुमार पांडेय ने बताया कि आरोप निराधार है। मामले की जांच की जांच रही है।