फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे बदमाश, दंपति की पिटाई कर लूटी नकदी व गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ारे (गोंडा)। बभनजोत गांव के मजरे डड़वा में बारिश के बहाने दरवाजा खुलवाकर घर में घुसे बोलेरो व बाइक सवार छह बदमाशों ने दंपति को मारपीट कर नकदी व गहने लूट लिए। बदमाशों ने पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी और भाग निकले। मामले में थाना खोड़ारे में बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

खोडारे थाना क्षेत्र के बभनजोत गांव के मजरा डड़वा निवासी छेदी ने बताया कि शुक्रवार की देर रात तकरीबन 12 बजे दो बाइक व बोलेरो जीप से आए 6 लोगों ने दरवाजे पर पहुंचकर उसका नाम लेकर आवाज लगाई। छेदी के मुताबिक बताया कि उनकी गाड़ी खराब हो गई है और वह सभी बारिश में भीग रहे हैं। जब उसने दरवाजा खोला तो सभी घर के अंदर घुस आए जब उसकी पत्नी जरीना खातून ने विरोध किया तो बंदूक की बट से उसकी पत्नी को मारने लगे।
छेदी ने बताया कि जब उसने रोकने का प्रयास किया तो उनमें से एक बदमाश ने चाकू निकाल लिया और जान से मार देने की धमकी दी। इसी दौरान बदमाशों ने घर के अंदर रखा संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखी 1800 रुपये नकदी, सोने के जेवर व दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने जाते समय पुलिस को सूचना देने पर जान से मार देने की धमकी भी दी। छेदी ने थाना खोड़ारे में बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि उन्हें न तो लूट की सूचना मिली है और न ही किसी ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें