फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अधिवक्ताओं की सुरक्षा, सम्मान व आर्थिक हित का ध्यान दे सरकार

Sun, 07 Sep 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बार एसोसिएशन सभागार में अ​धिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर मौजूद पूर्व न्यायमूर्ति रंगन
विज्ञापन
गोंडा। अधिवक्ता समाज का प्रहरी होता है। पूरा समाज अधिवक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा करता है। सरकार को अधिवक्ताओं के आर्थिक हित की चिंता करनी चाहिए। ये बातें रविवार को अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस समारोह में इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रंगनाथ पांडेय ने कहीं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति ने कहा कि अधिवक्ताओं का बड़ा वर्ग आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। अधिवक्ताओं को सुरक्षा, सम्मान व आर्थिक मदद देने की जरूरत है। अधिवक्ता परिषद की प्रदेश महामंत्री मीनाक्षी सिंह परिहार कहा कि अधिवक्ता परिषद लंबे समय से अधिवक्ता हितों के लिए कार्य कर रहा है। अधिवक्ता परिषद की ओर से मुफ्त विधिक सहायता दी जा रही है। समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए परिषद तत्पर रहता है। जिले के विभिन्न स्थानों पर न्याय केंद्र आयोजित कर लोगों को मुफ्त परामर्श दिया जाता है। प्रांतीय उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, जिलाध्यक्ष धनलाल तिवारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी, महामंत्री संजय सिंह व केके श्रीवास्तव सहित अन्य ने भी समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जयप्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शुक्ल, महामंत्री अजय मिश्र, घनश्याम पांडेय, रविचंद्र त्रिपाठी, संगमलाल द्विवेदी, भगौती पांडेय, राजेश ओझा, केके सिंह, चंद्रशेखर सिंह, मनमोहन मिश्र, अवनीश धर द्विवेदी, रामनरेश यादव, रितेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें