फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने लगाया महंगाई व भ्रष्टाचार पर अंकुश

Sun, 10 Apr 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
बैठक करते भाजपार्ई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर रमना पार्क में बीते दिन आयोजित भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में श्रावस्ती के सांसद दद्दन मिश्रा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश में महंगाई व भ्रष्टाचार पर रोक लगाई है। विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। किसान, मजदूर व युवाओं के लिए केंद्र सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं शुरु की हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने जिले में पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। अवध क्षेत्र के अध्यक्ष एवं विधायक मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार गुंडा राज एवं अराजकता का पर्याय बन चुकी है।

पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह ने कहा कि देश में भारत माता की जय कहने पर सवाल उठाना देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों का अपमान है। 
विज्ञापन


पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ने कार्यकर्ताओं से देश एवं पार्टी के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन पूरी तरह तैयार है।

महामंत्री कैलाश नाथ शुक्ल ने विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों से स्थापना दिवस कार्यक्रम का विवरण मांगा। संगठन की मजबूती के लिए अजय सिंह पिंकू, विनय प्रकाश त्रिपाठी, अनूप चंद्र गुप्ता, राज बहादुर यादव, कमलेश सिंह, कुसुम चौहान व राम दयाल यादव आदि ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें