फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छतौनी में बनेगी गोस्वामी तुलसीदास डिजिटल लाइब्रेरी

Thu, 23 May 2024 10:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
- अवध संस्कृति उत्कर्ष समिति की बैठक संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोंडा। जिले के सूकरखेत अंतर्गत छतौनी गांव में गोस्वामी तुलसीदास डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। इससे अवध की संस्कृति को व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जा सकेगा। एक सोशल मीडिया टीम गठित की जाएगी जो विभिन्न प्लेटफार्मों पर सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रसारित करेगी।

प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. सूर्यपाल सिंह के सिविल लाइन स्थित आवास पर बृहस्पतिवार को अवध संस्कृति उत्कर्ष समिति की बैठक हुई। बैठक की शुरुआत समिति के सदस्य डॉ. संत शरण तिवारी के स्वागत भाषण से हुई। समिति के अध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने कहा कि समिति के सदस्यों के समर्पण व प्रयासों से अवध की संस्कृति को नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने पिछले वर्ष के कार्यों की रिपोर्ट व कोषाध्यक्ष डॉ. श्रीनारायण तिवारी ने वित्तीय रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ. महराजदीन पांडेय ने कहा कि समिति का उद्देश्य अवध की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करना और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

डॉ. मंशाराम वर्मा ने कहा कि समिति के प्रयासों से अवध की संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा और इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलेगी। अंत में समिति के सभापति डॉ. सूर्यपाल सिंह ने सदस्यों को उनके सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। बैठक में जानकी शरण द्विवेदी समेत अन्य प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें