बेलसर (गोंडा)। बेलसर के प्राथमिक विद्यालय नकदही और डिडिसिया खुर्द कंपोजिट विद्यालय का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये का सामान उठा ले गए। प्राथमिक विद्यालय नगदही के प्रधानाध्यापक पाटनदीन ने बताया कि शनिवार को विद्यालय बंद कर गए थे। सोमवार को विद्यालय पहुंचे तोे किचन का ताला टूटा पड़ा था।
स्कूल से चोर बर्तन, सिलिंडर व 50 किलो राशन उठा ले गए। तरबगंज के ही डिडिसिया खुर्द कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय वर्मा ने बताया कि चोर उनके स्कूल से पंखा, टोटी, हैंडवाॅश, सिलिंडर उठा ले गए।
तरबगंज प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। बेलसर के बीईओ राम खेलावन सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। कंपोजिट ग्रांट से सभी विद्यालयों में लोहे के गेट के साथ ही लॉकर की व्यवस्था कराई जा रही है।
महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद