गोंडा। सीएमओ कार्यालय के पीछे बना सीवर का टैंक उफना गया है। इससे क्षेत्रीय निदान केंद्र के पास टीबी यूनिट को जाने वाले रास्ते में गंदा पानी भर गया है। दुर्गंध के चलते मरीजों को टीबी यूनिट पहुंचने के लिए सांस रोककर जाना पड़ रहा है।
मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 1500 से अधिक मरीज उपचार कराने आते हैं। इनमें अधिकांश को जांच कराने क्षेत्रीय निदान केंद्र तक जाना पड़ता है। टीबी यूनिट, डायलिसिस यूनिट व मर्च्युरी तक 100 से अधिक मरीज आते हैं। इनके रास्ते में सीवर का गंदा पानी भर गया है।
अस्पताल के डॉक्टर मरीजों को साफ-सफाई से रहने की सलाह देते हैं। मगर सीएमओ कार्यालय के पास सीवर टैंक भरने से इसमें गंदा पानी परिसर में भर रहा है। गंदगी के प्रकोप से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। दुर्गंध से सांस लेना दूभर हो रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग बेपरवाह बना हुआ है। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है।
महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद