गोंडा। इटियाथोक थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक घरों में चोरी की वारदात को चोरों ने अंजाम दिया है। इटियाथोक थाना क्षेत्र के लालनगर लक्ष्मणपुर के पांडेय गंज चौराहे पर एक होटल पर चोरों ने सोमवार की रात चोरी को अंजाम दिया।
होटल मालिक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि रात में घर चले गए थे। मंगलवार सुबह आए तो देखा उनके दुकान पर सामान बिखरा पड़ा था।। दुकान से मिठाई का सारा सामान व सिलेंडर चोर उठा ले गए।
घटना की तहरीर थाने में दी है। दूसरी घटना पांडेयगंज चौराहे पर रेडीमेड की दुकान पर चोरों ने ताला तोड़कर सामान उठा ले गये। दुकानदार उग्रसेन यादव ने बताया कि उनके रेडीमेड की दुकान का ताला तोड़कर दुकान के अंदर रखा, रेडीमेड के सामान के उठा ले गए।
घटना में उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ। दूसरी ओर पेमईपुरवा जलील अहमद, शमशाद अली, नवीउल्ला के यहां अज्ञात चोरों ने लाखों के जेवर व गृहस्थी का सामान लेकर चंपत हो गए।
एक अन्य घटना में गांव कानवरिया में जाफर अली के यहां चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन गृहस्वामी के जागू तलोजा से असफल रहे हैं।
घर के मालिक के टोकने पर चोरों ने इटवा पत्थर से उन्हें घायल कर फरार हो गए। बिसलपुर तिवारी ग्राम पंचायत के मजरे पांचू पुरवा में रहमत अली के यहां मोबाइल और जोरों पर चोरों ने हाथ साफ किया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडे ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।