सांप के काटने के बाद इलाज के लिए अयोध्या ले जाए जा रहे 90 वर्षीय पूर्व प्रधान जनार्दन शुक्ल कांवड़ियों की भीड़ के कारण लागू रूट डायवर्जन में करीब दो घंटे फंसे रहे। रास्ते में जगह-जगह रोके जाने से समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके। श्रीराम अस्पताल अयोध्या पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि समय पर इलाज मिल जाता तो उनकी जान बच सकती थी।