फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महिला सशक्तीकरण में गोंडा मॉडल की सराहना, सीडीओ को मिला सम्मान

Sun, 08 Mar 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
लखनऊ ​स्थित जनभवन में सम्मानित की गईं सीडीओ अंकिता जैन के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व अन्य। स्
विज्ञापन
गोंडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को लखनऊ स्थित जनभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में आयोजित विशेष कार्यक्रम में गोंडा में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे नवाचारों और योजनाओं की सराहना की गई। कार्यक्रम में जिले की ओर से सीडीओ अंकिता जैन ने विभिन्न योजनाओं और पहल का प्रस्तुतीकरण किया। इस पर उन्हें प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और आर्थिक उन्नयन से जुड़ी योजनाओं को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में गोंडा में डीएम प्रियंका निरंजन के निर्देशन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा गया। सीडीओ अंकिता जैन ने ब्लॉक संसाधन केंद्र मुजेहना में एआईआईओटी एवं कंप्यूटर लैब, केजीबीवी तथा मां सिद्धिदात्री पुस्तकालय के बारे में जानकारी दी। वहीं, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के तहत 68 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों की चाबियां भी वितरित की गईं। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता और सशक्तीकरण के लिए मिशन शक्ति सहित कई योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें लखपति दीदी के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से गाेंडा के नौ विकासखंडों में नौ देवियों के नाम पर ज्ञान आवास स्थापित किए जा रहे हैं। ये केंद्र महिलाओं के सशक्तीकरण, प्रशिक्षण और जागरूकता के प्रमुख केंद्र बनेंगे। जिले में 101 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए गोनार्द स्वच्छता मार्ट का निर्माण कराया गया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इन स्वच्छता मार्ट की चाबियां संबंधित महिलाओं को सौंप दी गईं, जिससे वे स्वच्छता से जुड़े उत्पादों के माध्यम से आय अर्जित कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें