फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जमीन दिला दोे या फिर जेल भेज दो...

Sat, 08 Feb 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। साहब! तीन साल से अपनी ढाई बीघा जमीन पर कब्जा पाने के लिए थाने से लेकर तहसील तक चक्कर लगा रहा हूं। मगर कोई हल नहीं निकला। विरोधियों की करतूत व पुलिस की कार्यशैली से तंग आ चुका है। अब जमीन दिला दो.. या फिर बच्चों संग जेल भेज दो.. यह दर्द मनकापुर कोतवाली में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में बच्चों संग पहुंचे किसान कालीदीन ने बयां किया।
विज्ञापन

रमईजोत पेरीपोखर निवासी कालीदीन तीन बेटियों व पत्नी के साथ समाधान दिवस में पहुंचे थे। विरोधियों की मनमानी व पुलिस की कार्यशैली से तंग होकर रोने लगे। समाधान दिवस में सुनवाई कर रहे नायब तहसील चंदन जायसवाल व अतिरिक्त निरीक्षक हरिश्चंद्र भारती ने जल्द कार्रवाई का भरोसा देकर फरियादी को घर भेजा है। भिटौरा निवासी कुसमा देवी और जिगना निवासी वसंत कुमार ने शिकायती पत्र देकर समाधान की मांग की।
दोपहर करीब 12 बजे नगर कोतवाली पहुंचे एसपी विनीत जायसवाल ने तोपखाना इलाके में रहने वाले सगे भाइयों के विवाद को लेकर कहा कि मौके पर टीम भेजकर समाधान कराया जाए। एसपी ने लेखपाल व राजस्व निरीक्षकों को डिजिटल अरेस्ट को लेकर जागरूक किया। इस दौरान सीओ सिटी आनंद कुमार राय, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव और एसएसआई ब्रह्मानंद सिंह समेत लेखपाल व राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

अवैध कब्जे के लिए दौड़ रहे फरियादी
खरगूपुर (गोंडा)। खरगूपुर थाने में आयोजित समाधान दिवस में अचलापुर बरगदही निवासी लखपता ने कहा कि उनकी भूमि कब्जा कर लिया गया है। इसी तरह से लालनगर के चंदन ने बताया कि उनका रास्ता बंद किया जा रहा है। कुसमा ने भी रास्ते के विवाद को लेकर पुलिस से शिकायत की। नायब तहसीलदार अतुल पाल व प्रभारी निरीक्षक केके त्रिपाठी ने टीम बनाकर जल्द समस्या के निस्तारण का भरोसा दिया।
दो महीने से लगा रहा हूं चक्कर
इटियाथोक (गोंडा)। बेंदुली निवासी अयोध्या प्रसाद ने बताया कि उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया। कई बार प्रार्थनापत्र दिया। मगर पैमाइश नहीं हो सकी है। इसी तरह से हिस्सा प्रमाणपत्र नहीं जारी करने को लेकर पारासराय निवासी मयाराम ने एसडीएम अवनीश त्रिपाठी से शिकायत की है। वहीं, वीरपुर दूबे निवासी रामकुमार मिश्र ने कहा कि उनके दुकान में आग लगा दी गई है। पुलिस ने जांच व कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें