फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कुत्ते ने बच्ची को नोचा, नाजुक हालत में लखनऊ रेफर; बच्चे-बुजुर्ग आए दिन हो रहे हमलों का शिकार

Mon, 09 Mar 2026 05:31 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में कुत्ते ने बच्ची को नोचा। नाजुक हालत में उसे लखनऊ रेफर किया गया है। जिले में बच्चे-बुजुर्ग आए दिन हमलों का शिकार हो रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार नहीं चेत रहे हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
आवारा कुत्ते। (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में धानेपुर नगर पंचायत क्षेत्र में कुत्तों की दहशत बढ़ती जा रही है। लगातार बच्चे और बुजुर्ग कुत्तों के हमलों का शिकार हो रहे हैं। सोमवार को कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल छह वर्षीय देवांशी की हालत नाजुक देखते हुए  डॉक्टरों ने गोंडा मेडिकल कॉलेज के लखनऊ रेफर कर दिया। बच्ची को केजीएमयू लखनऊ में भर्ती कराया गया है। जहां, उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


नगर पंचायत में आवारा कुत्तों का आतंक व्याप्त है। लगातार बच्चे व बुजुर्गों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में पकड़े न जाने से लोग परेशान हैं। आरोप है कि नगर पंचायत धानेपुर के जिम्मेदार अधिकारी कल्याणनगर की पांच वर्षीय बच्ची मुस्कान की मौत और देवांशी के गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी धरपकड़ नहीं शुरू की है। इसके बाद भी नगर पंचायत के अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया। ऐसे में बच्ची पर हमला करने वाले कुत्तों का पता नहीं चल सका। नगर पंचायत की ईओ रागिनी वर्मा का कहना है कि टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही कुत्तों को पकड़ा जाएगा।

सीएचसी पर रोजाना पहुंच रहे लोग

मुजेहना सीएचसी पर इंजेक्शन लगवाने पहुंचे धानेपुर नगर पंचायत के वार्ड-7 पूरब गली निवासी डब्लू ने बताया कि शुक्रवार को नौ वर्षीय बेटा सागर सामान लेने के लिए दुकान जा रहा था। इसी बीच कुत्तों ने बेटे पर हमला कर दिया। हालांकि आसपास के लोगों ने किसी तरह से कुत्तों से खदेड़ा। तब जाकर बेटे को जान बची है। 

वहीं, वार्ड-14 के रामजानकी नगर से पहुंचे बुजुर्ग जाकिर अली (65) ने बताया कि रविवार को कल्याणनगर के खंजरपुरवा के बाद कुत्तों ने दौड़ा लिया। इसके बाद घेरकर हमले कर दिए। इस दौरान पैर में जख्म आया है। इसी तरह से रोजाना बड़े पैमाने पर नगर पंचायत से लोग एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए सीएचसी पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें