फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा से अपह्रत छात्रा प्रेमी संग गोंडा में मिली

विज्ञापन
गोंडा के नगर कोतवाली में पुलिस टीम के साथ छात्रा स्वाति। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सादोपुर के पास सुबह स्नातक छात्रा सैर करने के लिए निकली छात्रा के अपहरण मामले का खुलासा हो गया। गुरुवार रात गोंडा व नोएडा पुलिस ने कई स्थानों पर छापा मारा। जहां छात्रा को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन

हालांकि छात्रा से पूछताछ के बाद कहानी पलट गई। मामला अपहरण का न होकर प्रेमी संग स्वयं गोंडा आने की बात पता चली। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने कोतवाली नगर पहुंच कर छात्रा और पकडे़ गए युवक से पूछताछ की। इधर, इस हाईप्रोफाइल मामले का खुलासा होने पर पुलिस मुख्यालय ने 24 घंटे में मामले के खुलासे पर नोयडा एवं गोंडा पुलिस टीम को एक-एक लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस के अनुसार, ग्रेटर नोएडा बादलपुर कोतवाली में छात्रा के अपहरण का मुकदमा बुधवार को ही दर्ज हुआ था। आरोप था कि कोतवाली के सादोपुर गांव के पास का कुछ कार सवार बदमाशों ने छात्रा का अपहरण कर लिया। छात्रा संग उसके भाई-बहन भी थे।
विज्ञापन

जिनका अपहरण करने की भी कोशिश की गई थी। सादोपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय पाल की पुत्री स्वाति बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। स्वाति अपनी छोटी बहन खुशी, भाई भानु और किट्टू के साथ गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। चारों भाई बहन सादुल्लापुर रेलवे फाटक तक दौड़ लगाकर लौट रहे थे। तभी उनके पास आकर रुकी वैन पर तीन बदमाश सवार थे। बदमाशों ने खुशी को अगवा करने की कोशिश की।
पीड़िता स्वाति अपनी बहन को बचाने के लिए बदमाशों के पास पहुंच गई और उसे उनके चंगुल से छुड़ा लिया, लेकिन बदमाशों ने स्वाति को काबू कर लिया और उसे अगवा कर वैन से फरार हो गए।
घटना से गुस्साए लोगों ने ग्रेटर नोएडा की सड़क जाम कर हंगामा किया। हालांकि नोएडा पुलिस की जांच में लोकेशन गोंडा में मिली। गोंडा पुलिस को छात्रा की तलाश करने के निर्देश दिए गए। सर्विलांस की मदद से गुरुवार की पूरी रात गोंडा और नोएडा पुलिस ने छापा मारा और छात्रा को एक युवक संग पकड़ लिया।
युवक अनिमेष तिवारी गोंडा के राधाकुंड का रहने वाला है, और काफी दिनों से छात्रा को जानता है। यहीं से अपहरण की कहानी पलट गई। गोंडा पुलिस ने छात्रा व आरोपी अनिमेेष को नोएडा पुलिस के हवाले कर दिया।
ग्रेटर नोएडा में मॉर्निंग वॉक के लिए निकली स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा के अपहरण मामले की कहानी गोंडा में पलट गई। गोंडा पुलिस के साथ नोएडा पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस को जांच के दौरान ही मामला संदिग्ध लगा।
पुलिस ने जो खुलासा किया है उसमें अपहरण के एक दिन पहले छात्रा खुद से प्रेमी के साथ गोंडा आ गई थी। परिवार वालों ने अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी, जिससे उनकी बदनामी न हो। जांच के लिए ग्रेटर नोएडा से गोंडा आई। एक एसआई समेत नोएडा के स्पेशल ब्रान्च की चार सदस्यीय टीम ने छात्रा और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो अलग कहानी सामने आई।
पुलिस को छात्रा ने बताया कि अपहरण का मामला सही नहीं है। घटना के एक दिन पहले ही छात्रा खुद से प्रेमी के साथ चली गई थी। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने कोतवाली नगर में आमद दर्ज कराने के बाद छात्रा व आरोपी अनिमेष को हिरासत में लेकर कोर्ट में बयान के लिए ले गई। जहां छात्रा का बयान कराने के बाद कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर ग्रेटर नोएडा ले जाएगी।
ग्रेटर नोएडा से छात्रा अपहरण कांड में एसपी गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने अलग-अलग चार टीमें बनाई थीं। एसओजी के साथ सर्विलांस, कोतवाली नगर व कोतवाली देहात पुलिस को सीओ सदर लक्ष्मीकान्त गौतम के नेतृत्व में टास्क दिया गया था। पूरी रात छापा मारने के बाद पुलिस को सफलता मिली है।
ग्रेटर नोएडा से अपहृत छात्रा स्वाति नोयडा में फैशन डिजायनर का कोर्स कर रही है। पुलिस के मुताबिक छात्रा स्वाति शोसल मीडिया फेसबुक से अनिमेष के संपर्क में चार साल पहले आई थी। चैटिंग के जरिये दोनों में पहले दोस्ती हुई। उसके बाद दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों चैटिंग के जरिए एक दूसरे से लगातार बात करते रहे हैं। दोनों में बात होने के बाद स्वाति गोंडा आ गई थी।
ग्रेटर नोयडा पुलिस ने छात्रा के अपहरण के बाद जांच शुरू की तो स्वाति का बैंक अकाउंट खंगाला गया। छात्रा के बैंक अकाउंट में एक करोड़ रुपये डिपॉजिट पाए गए हैं। पुलिस के माने तो स्वाति के परिवार वालों ने ग्रेटर नोएडा में पुश्तैनी जमीन बेंची थी। इससे मिले रुपयों को उसके अकाउंट में जमा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें