फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से चार लोगों की मौत 119 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। लॉकडाउन की वजह से कोरोना संक्रमण नए केसों में आंशिक गिरावट जरूर हुई लेकिन संक्रमण का दायरा बढ़ गया है। वहीं मौत के मामलों लगातार सामने आ रहे है। मंगलवार को कोरोना संक्रमण से चार लोगों की मौत के साथ ही 119 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

फिलहाल संक्रमण का खतरा अभी कम नही हुआ है। लगातार लोगों को कोरोना अपना शिकार बना रहा है। अभी कोरोना को देखते हुए पहले से और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
कोरोना संक्रमण से जिले में अभी 1485 लोग जूझ रहे हैं। सबसे गंभीर स्थिति यह है कि अभी भी 115 कोरोना मरीज गंभीर हैं। वह अपना निजी खर्चे पर एससीपीएम हास्पिटल एल टू में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

इसी तरह अवध हास्पिटल में भी निजी खर्चे पर 5 मरीजों का इलाज हो रहा है। जिला अस्पताल के कोविड हास्पिटल में भी 41 मरीज कोरोना से जंग लड रहे हैं। जिले में 134 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं जिसमें सदर तहसील में 87 ,मनकापुुर में 13 , तरबगंज में 19 व करनैलगंज में 15 कंटेनमेंट जोन सक्रिय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें