फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चार की मौत, 41 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज/गोंडा। थाना क्षेत्र तरबगंज के दुर्जनपुर घाट मार्ग स्थित रानीपुर पहाड़ी ग्राम के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पुल के गहरे गड्ढे में पलट गई। उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 41 लोग घायल हो गए। घायलों को तरबगंज और नवाबगंज सीएचसी पर भर्ती कराया गया। कुछ लोगों की हालत खराब होने की वजह से उनको जिला अस्पताल भेजा गया। सात लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। मृतक एक ही गांव के बताए जाते हैं।
विज्ञापन

बहराइच जनपद के पयागपुर थाना क्षेत्र के मुंडेरवा ठकुराई पुरवा गांव निवासी शिवम (5) पुत्र राज किशोर, सोना देवी (35) पत्नी जगदेव, दिवाकर (14) पुत्र महेश, रामावती (40) पत्नी ननके, रमकला (45) पत्नी श्याम लाल, मंजू (35) पत्नी जोखू, राजेश (10) पुत्र जोखू, प्रभुनाथ (8) पुत्र राम बुझारत, महिमा (5) पुत्री विष्णु, ननकई (7) पुत्री विष्णु, नीलम (5) पुत्री राम उजागर, केवला देवी (35) पत्नी करिया, मुन्ना (10) पुत्र राम उजागर, सुरदीन (55) पुत्र खेलावन, मायावती (50) पत्नी शीलता प्रसाद निवासी सीताराम नगर विशेवरगंज बहराइच व शीतला प्रसाद पुत्र बाउर, ठकुराइनपुर पयागपुर निवासी रोहित उर्फ लल्लू (14) पुत्र कमलेश, हजारी लाल (50) पुत्र सूरत, संतदीन (55) पुत्र इंद्रपाल पांडेय, श्याम लाल पुत्र केदार सहित 45 लोग पिकअप पर सवार होकर प्रयागराज स्नान करने जा रहे थे।
पिकअप तरबगंज थाना तरबगंज के दुर्जनपुर घाट पहुंची ही थी कि तभी ग्राम रानीपुर पहाड़ी के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। उसमें रोहित उर्फ लल्लू, हजारी लाल, संतदीन व श्यामलाल की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। बाकी लोग घायल हो गए। भगवाने, शीतला प्रसाद, सुरदीन, मायावती, केवला देवी, रमकला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

भगवाने ने घायल अवस्था में बताया कि सीताराम नगर से 14 लोगों को पिकअप पर बैठाया था। बांस के सहारे पिकअप को दो तल्ला बना लिया गया था। इससे ज्यादा सवारियां बैठाई गईं। कुछ लोगों का कहना था कि चालक शराब के नशे में था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची।
कांस्टेबल जयमाल, आनंद शुक्ला तथा चालक धर्मेंद्र पांडेय ने पानी में उतरकर चीख-पुकार कर रहे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। कुछ ही देर में एसडीएम कुलदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी संसार सिंह राठी व तहसीलदार पैगाम हैदर भी मौके पर पहुंच गए। किसी तरह लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। श्यामलाल का शव बाद में उतराता पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें