फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बाइकों की टक्कर में चार घायल

Sun, 05 Jul 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर। चांदपुर पुलिया के पास शनिवार को दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखचे उड़ गए। उन पर सवार लोग सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन

चीख सुनकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों में कोतवाली देहात के खरगूचांदपुर निवासी रामकुमार, तरबगंज थाने के सेमरा निवासी बाबादीन व राजेश यादव और नेवाज पुरवा निवासी नकछेद शामिल हैं। पुलिस ने पहुंचकर राहगीरों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिये इलाज के लिए सीएचसी बेलसर में भर्ती कराया।
अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तक मामले में किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें