फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एलबीएस के साथ 87 महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Sun, 05 Jul 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के एलबीएस महाविद्यालय के साथ ही मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के 87 महाविद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (यूजी) एवं स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 जुलाई तक विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले के महाविद्यालयों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीएससी कृषि, एलएलबी सहित विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की करीब एक लाख सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसके लिए सबसे पहले अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।
इसके बाद वे अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार पाठ्यक्रम एवं महाविद्यालय का चयन कर आवेदन पूरा कर सकेंगे। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को आवश्यक शैक्षिक प्रमाणपत्र, फोटो, हस्ताक्षर एवं अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

एलबीएस महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने समय से पहले आवेदन पूरा करने अपील की है। आवेदन करने से तकनीकी समस्याओं और अंतिम समय की भीड़ से बचा जा सकेगा। अभ्यर्थियों से सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने और आवेदन भरने के बाद उसकी जांच अवश्य करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें